Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नहीं रहे ‘Steel Man of India’, ‘Jamshed J Irani’, जमशेदपुर में 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत के ‘स्टील मैन’ कहे जाने वाले डॉ जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्म भूषण जमशेद जे ईरानी ने सोमवार को जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

टाटा स्टील ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद ईरानी के निधन की जानकारी दी। जमशेद जे ईरानी 43 साल की अपनी विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे।

उन्होंने कंपनी को कई क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। टाटा स्टील ने कहा, ‘उन्हें एक दूरदर्शी लीडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।’ जमशेद ईरानी को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। जिसमें 2007 में मिला पद्म भूषण शामिल है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट