Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

राजधानी भोपाल के राजनीतिक गलियारों में एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का पद से जाना लगभग तय हो गया है। वही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि ब्राह्मण चेहरे को लेकर नरोत्तम मिश्रा का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट में है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का कार्यकाल खत्म हो गया है। उसके बावजूद भी बीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठे हुए हैं। बीडी शर्मा के कार्यकाल को एक्सटेंशन भी नहीं मिला है। ऐसे में एक बार फिर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि मध्य प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्र बताते हैं कि अंगले 4 से 5 दिन में मध्यप्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि शर्मा की जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर या फिर कैलाश विजयवर्गीय ले सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में रह चुके हैं।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बनवाई थी। वही कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी इस दौड़ में आगे है। कैलाश विजयवर्गीय भले ही दिल्ली में बैठकर केंद्र की राजनीति करते हो लेकिन उनका ज्यादा फोकस मध्य प्रदेश की राजनीति पर रहा है। कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के मजे हुए कार्यकर्ता हैं। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के सबसे करीबी नरेंद्र सिंह तोमर की माने जाते हैं तोमर को संघ संगठन पसंद करते हैं।

वही ब्राह्मण चेहरे को लेकर बात की जाए तो मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकता है। वही विंध्य से आने वाले और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों का दावा है कि आने वाले तीन-चार दिन में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि इन चार नामों में से किस नाम पर प्रदेश अध्यक्ष पद की मुहूर्त लगती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट