दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,मंत्री सारंग और विधायक रामेश्वर जमकर बरसे - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,मंत्री सारंग और विधायक रामेश्वर जमकर बरसे

दिग्विजय के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा,मंत्री सारंग और विधायक रामेश्वर जमकर बरसे

दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कहना है कि जाकिर नायक देश विरोधी काम करने वाले लोग हैं।इनके पीछे कौन है, इन्हें कौन समर्थन करता है। यह समाज के खिलाफ हिंदुत्व पर आक्रमण करने का काम करते हैं।पर इनको समर्थन देने वाली ताकतें कौन है? इन्हें समर्थन देने वाली ताकतें कांग्रेस है। जिनमें दिग्विजय सिंह जैसे लोग यह कहते हैं कि हम हिंदुत्व के तो विरोधी हैं।

दिग्विजय के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा,मंत्री सारंग और विधायक रामेश्वर जमकर बरसे
दिग्विजय के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा,मंत्री सारंग और विधायक रामेश्वर जमकर बरसे

अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करना है।तो हिंदू आक्रमण करते हैं।और सनातन की बात करते हैं। इस प्रकार का दोगला चरित्र भारत के इतिहास में आपको नहीं मिलेगा कि जो हिंदुत्व पर प्रहार करें और सनातन की बात करें दिग्विजय सिंह पूरा मध्य प्रदेश नहीं पूरा देश जानता है कि हिंदुत्व क्या है और सनातन क्या है।आप हिंदुत्व और सनातन की परिभाषा देश के लोगों को बता रहे हैं केवल वोट बैंक की पॉलिसी के लिए कहीं मुस्लिम नाराज ना हो जाए तो राम को हमेशा नकारते रहे और राम पर आक्रमण करते रहे। राम भक्तों पर गोलियां चलाने का काम करने वालों के साथ तुम खड़े रहे।

देश के आक्रमण करने वालों का समर्थन आप करते रहे और आज आप सनातन और बजरंगबली की बात करने लग गए।2003 में मिस्टर बंटाधार जिन्होंने मध्य प्रदेश को डुबोया था बीमारू राज्य बन गया था वह पीड़ा और दर्द आज भी गई नहीं है।लोग आपको जानते हैं आप कौन हो, इसलिए आप धर्म और इस प्रकार की राजनीति करना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की जनता आपको बहुत अच्छी तरीके से पहचानती है।

वहीं मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए। विश्वास सारंग ने बयान दिया कि दिग्विजय सिंह अल्पज्ञानी है वह धर्म का विध्वंस करते हैं दिग्विजय ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है भगवा आतंकवाद जैसी शब्दावली को पूरे देश में प्रचारित करने का काम दिग्विजय सिंह ने किया वह हमेशा से हिन्दू धर्म के विरोधी रहे हैं आदि अनादि काल से विघ्नसंतोषी हुए है, जिन्होंने देवी देवताओं के यज्ञों में विघ्न डाला, इस समय ऐसे लोगों को दिग्विजय कहा जाता है।

वही हिंदू नेता की छवि रखने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू और हिंदुत्व पर तो व्याख्या कर ली लेकिन क्या कभी इस्लाम और आतंकवाद की व्याख्या की है।अगर इस्लाम और आतंकवाद की व्याख्या करते तो दिग्विजय सिंह के तन पर कपड़े भी नहीं बचते।सनातन धर्म शहषणु है इसीलिए किसी की भी बदतमीजी बर्दाश्त कर लेता है।