बोदू नागा लक्ष्मी नाम की यह नेत्रहीन लड़की फेमस यूट्यूबर हैं।
////

Sonu Sood ने इस नेत्रहीन लड़की को बताया ‘भारत की सबसे अमीर महिला’ ये है खास वजह

Sonu Sood: कोरना वायरस की दूसरी लहर ने कई लोगों को इस हद तक बेबस कर दिया है कि वो अब हर तरफ मदद से आस लगा रहे हैं। कोरोना संकट से जूझ रहे देश की मदद के लिए कई नामचीन हस्तियां, उनके् चाहने वाले और आम लोग सामने आए हैं। ऐसे में सबसे चर्चित नाम फिल्म स्टार सोनू सूद का है। उन्होंने एक महिला की तारीफ की है और उसको भारत की सबसे अमीर महिला बताया है।

नेत्रहीन महिला ने दिया 15 हजार का दान

पिछले एक साल से सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. उनका साथ देने के लिए कई सितारें उनकी फाउंडेशन में योगदान दे रहे हैं। सबसे महान योगदान एक नेत्रहीन लड़की ने उनकी फाउंडेशन को दिया है। उसने 15 हजार रुपये दान दिए हैं। सोनू सूद ने उसकी तारीफ करते हुए उसको भारत की सबसे अमीर महिला कहा है। बोदू नागा लक्ष्मी नाम की यह नेत्रहीन लड़की फेमस यूट्यूबर हैं। आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव वरिकुंतपुडु की रहने वाली लक्ष्मी ने 15 हजार रुपये सूद फाउंडेशन में दान किए हैं। यह उनकी 5 महीने की पेंशन की राशि है। सोनू सूद ने कहा कि वो मेरे लिए वो भारत की सबसे अमीर महिला हैं। किसी के दर्द को देखने के लिए आपको आंखों की रोशनी की जरूरत नहीं है। एक सच्ची हीरो।

कई बॉलीवुड हस्तियां कर रही है मदद

अभिनेता सोनू सूद ने स पोस्ट को उन्होंने 13 मई को शेयर किया। इसको अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस लड़की की खूब तारीफ की है. लोगों ने कमेंट सेक्शन में काफी अच्छे रिएक्शन्स दिए हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में सोनू सूद के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य सेलेब्स भी आगे आए हैं, जिनमें सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली जैसी हस्तियां शामिल हैं।