Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Shubman Gill Birthday: टीम इंडिया का इस खिलाड़ी के रिकॉर्डस के आगे बड़े-बड़े धुरंधर ढेर

Shubman Gill Birthday:

Shubman Gill Career: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का आज 24वां जन्मदिन हैं। शुभमन अभी एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) खेल रहे हैं। शुभमन का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ है। इन्हें बचपन से ही क्रिकेट से खास लगाव था। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत 2019 में की। तब से गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

इस साल की शुरुआत में शुभमन ने एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। ऐसा सबसे कम उम्र में करने वाले शुभमन के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 साल और 132 दिन की उम्र में यह उपलब्धि पाई है। इनसे पहले उनके खास दोस्त ईशान किशन ने यह उपलब्धि पाई थी। ईशान ने अपनी उम्र 24 साल और 154 दिनों में बांग्लादेश के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था।

सभी फॉर्मेट में शतक मारने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
इस साल की शुरुआत में शुबमन गिल ने टी-20 मैच में पहला शतक न्यूजीलैंड के विरुद्ध लगाया था। इस फॉर्मेंट में शतक जड़ने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इन्होंने आईपीएल में भी शतक जड़ा है। इसके बाद वह सभी फॉर्मेट में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे तेज 1500 रन बनाये
हाल में श्रीलंका के कैंडी में एशिया कप 2023 में शुभमन ने नेपाल के खिलाफ 62 गेंदों पर 67 रन बनाए। शुभमन ने वनडे में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में शुभमन सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विजेता रहे हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में आईपीएल में 851 रनों के साथ रुतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड बनाया है। 2021 में रुतुराज ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट