Mradhubhashi
Search
Close this search box.

श्रेष्ठ भारत यात्रा: दक्षिण की संस्कृति से पश्चिम की संस्कृति का होगा मिलन

श्रेष्ठ भारत यात्रा दक्षिण की संस्कृति से पश्चिम की संस्कृति का होगा मिलन

श्रेष्ठ भारत यात्रा: तेलंगाना के 400 यात्री ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा’ में आज आएंगे उज्जैन

श्रेष्ठ भारत यात्रा : उज्जैन। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत दर्शन यात्रा पर मंगलवार को तेलंगाना से करीब 400 यात्री उज्जैन पहुंचेंगे और यहां के मंदिरों के दर्शन करेंगे तथा कला संग्रहालय में शिव भगवान के तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, सभ्यता, अलग-अलग भाषा को समझना, जानना है और एक भारत श्रेष्ठ भारत को एकीकृत करना है।

दक्षिण के लोग पश्चिम की संस्कृति और विचार जाने इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान भारत दर्शन चल रहा है। इसमें अपने निजी खर्चे से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत तेलंगाना के यात्री जिनमें बिजनेसमैन, शासकीय सेवक, इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य व्यवसाय करने वाले करीब 400 यात्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी के नेतृत्व में उज्जैन पधार रहे है।

श्रेष्ठ भारत यात्रा में यहां की संस्कृति को देखेंगे
दूसरे प्रदेशों के लोग भारत के अन्य प्रदेशों के लोगों को जाने इसीलिए दक्षिण भारत के लोग पश्चिम भारत में आ रहे हैं और वे यहां की संस्कृति और प्राचीनता को देखेंगे इस दौरान यह यात्री महाकाल लोक तथा महाकाल मंदिर जाएंगे और यहां के विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी करेंगे इसके बाद में त्रिवेणी कला संग्रहालय में उनकी भाषा में शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे।

इसमें एकता में अनेकता के भारत के दर्शन होंगे। जिस प्रकार शंकराचार्य जी ने 5 तीर्थों को प्रतिस्थापित किया था और उनका उद्देश्य था कि देश के लोग एक दूसरे की संस्कृति को पहचाने वहां की भाषा को जाने और इससे भाषा का प्रेम बढ़ता है। इसी उद्देश्य को लेकर माननीय मुरलीधर राव जी मंगलवार को उज्जैन यात्रा लेकर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट