Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: शिवराज चौहान मध्य प्रदेश के धोनी और कैलाश विजयवर्गी हैं हार्दिक पांड्या, जानिए राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा और क्या हैं इसके मायने

MP Election 2023: शिवराज चौहान मध्य प्रदेश के धोनी और कैलाश विजयवर्गी हैं हार्दिक पांड्या, जानिए राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा और क्या हैं इसके मायने
Rajnath Singh in MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(Election ) को लेकर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के राजनेताओं और भारतीय क्रिकेटरों में समानताएं बताई है। उन्होंने चुनावी(Election) सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। वह इंदौर में एक कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय की तुलना हार्दिक पंड्या से की।
https://x.com/RajnathSingh_in/status/1718620866479616398?s=20

शिवराज को फर्क नहीं पड़ता की शुरुआत कैसे हुई?

उन्होंने कहा-मैंने शिवराज चौहान को ‘धोनी’ (महेंद्र सिंह धोनी) कहा है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि शुरुआत कैसे हुई? वह जानते हैं कि शानदार अंत के बाद कैसे जीतना है? अगर, शिवराज धोनी हैं तो कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश की राजनीति के हार्दिक पंड्या हैं। राजनाथ ने इंदौर में विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान ये बातें कही।

कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना

राजनाथ ने फिर अपनी बात दोहराई और कहा- मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता में आने से पहले यह राज्य ‘बीमारू’ था। जब से भाजपा सरकार बनी। राज्य 2 दशक से सत्ता में काबिज भाजपा और शिवराज चौहान की सरकार ने राज्य को ‘बीमारू’ राज्य के ठप्पा से बाहर निकाला है। राजनाथ ने कहा कि 2018 में कमलनाथ सरकार के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत 8 लाख में से 2 लाख घर को वापस किए गए।

कैलाश विजयवर्गीय की भी तारीफ

राजनाथ ने कहा- मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। अगर, मध्य प्रदेश भारत का दिल है तो इंदौर उस दिल की धड़कन है। कोई है, जो इस इंदौर की धड़कन है तो वह कैलाश विजयवर्गीय हैं। बता दें 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इंदौर-1 सीट पर कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस नेता संजय शुक्ला के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे। 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी होंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट