Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: शिवराज चौहान ने कुलदेवी और हनुमान जी का दर्शन कर भरा नॉमिनेशन, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम

MP Election 2023: शिवराज चौहान ने कुलदेवी और हनुमान जी का दर्शन कर भरा नॉमिनेशन, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम

Shivraj Singh Chouhan Nomination:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी सीट से अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। सीएम ने बुधनी तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अफसर आरएस बघेल के सामने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। इनके प्रस्तावक विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव बने। इससे पहले शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ गृह ग्राम जैत पहुंचे थे। वहां कुल देवी और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। शिवराज ने कहा- मैं कोई भी शुभ काम करने से पहले अपनी कर्मभूमि और मां विजयासन का जरूर आशीर्वाद लेता हूं।

उन्होंने कहा मैं अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि, वो माटी, जिसके आशीर्वाद से इतना काम कर पाया, जनता की सेवा कर पाया, आज मैं प्रणाम करने आया हूं। जनता की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नॉमिनेशन फॉर्म भर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन की पूजा करने के बाद कहा कि मां नर्मदा और मां विजयासन श्रद्धा, आस्था के केंद्र हैं। इनकी कृपा सब पर बरसती है। तीन चीज हैं, जिसके कारण भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

नॉमिनेशन के अनुसार शिवराज की संपत्ति का ब्यौरा
नगद
शिवराज सिंह चौहान: 1 लाख 10 हजार रुपए नगद
साधना सिंह: 1 लाख 15 हजार नगद

बैंक एकाउंट
-शिवराज सिंह चौहान
एसबीआई बैंक विदिशा- 54 लाख 63 हजार 757 रुपए
एसबीआई बैंक भोपाल- 33 लाख 35 हजार 674 रुपए
जिला सहकारी बैंक विदिशा- 4 लाख 69 हजार 673 रुपए

-साधना सिंह
एसबीआई विदिशा: 15 लाख 84 हजार 525 रुपए
पीएनबी भोपाल: 4 लाख 48 हजार 16 रुपए
आईसीआईसीआई बैंक भोपाल- 1 लाख 55 हजार 3 रुपये

बचत योजना के तहत
शिवराज सिंह चौहान: यूलिप में 30 हजार रुपए

साधना सिंह: प्रीमियम 18 हजार रुपए सालाना
साधाना सिंह: एफडी आईसीआईसीआई भोपाल में 50 लाख रुपए

वाहन
शिवराज सिंह चौहान: नहीं है।
साधना सिंह: डेढ़ लाख की एंबेसडर कार है।

जेवर
शिवराज सिंह चौहान: 96 ग्राम सोना, कीमत 6 लाख रुपए
साधान सिंह- 553 ग्राम सोना, कीमत 34 लाख रुपए

शिवराज सिंह चौहान: रिवाल्वर 5500 रुपए
शिवराज सिंह चौहान: घरेलू सामान 3 लाख 50 हजार
शिवराज सिंह चौहान: आयकर रिफंड 7 लाख 45 हजार 678 रुपए

साधना सिंह: सर्व धर्म कालोनी भोपाल में एक प्लॉट के लिए 41 हजार 100 रुपए जमा किए

शिवराज सिंह: कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 11 लाख 20 हजार 282 रुपए

सााधना सिंह: कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 9 लाख 14 हजार 644 रुपए

भूमि

-शिवराज सिंह चौहान के पास सिंचित कृषि भूमि आठ एकड़ विदिशा में, पैतृक भूमि ग्राम जैत में 4.67 एकड़ में छठवां हिस्सा है। यह एक करोड़ 49 लाख 35 हजार की है। चार ग्रीन हाउस, एक पाली हाउस, कीमत 68 लाख रुपए।
-साधना सिंह के पास सिंचित कृषि भूमि 14 एकड़ विदिशा में। कीमत तीन करोड़ 30 लाख रुपए। दो वेयरहाउस, एक कार्यालय भवन, तीन ग्रीन हाउस और एक पालीहाउस, कीमत एक करोड़ 50 हजार रुपए।

आवासीय

शिवराज सिंह चौहान: विदिशा में 1 व जैत में दो मकान हैं।
साधना सिंह: दो मकान संयुक्त अरेरा कालोनी भोपाल, एक मकान अरेरा कॉलोनी में फ्लैट।

कुल संपत्ति का ब्यौरा

शिवराज सिंह चौहान: 2 करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपए।
साधना सिंह: 4 करोड़ 32 लाख रुपए।

लोन

शिवराज सिंह चौहान पर 2 लाख 14 हजार रुपए।
साधना सिंह पर 66 लाख 58 हजार 251 रुपए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट