Shivraj Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) जनता को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन का पूरा प्रयास है कि एनडीए को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। दोनों संगठन अपने-अपने स्तर पर रणनीति बना रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें Read More
Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट की बैठक में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) और उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को 450 रुपए में सिलेंडर देने की योजना मंजूर हो गई। अब प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। योजना की शुरुआत शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली की थी।
Shivraj Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में ये 11 मुद्दे हुए मंजूर
- इंदौर-इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर तक चार लेन सड़क बनाई जाएगी।
- मालीवाया से सलकन नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का प्रस्ताव मंजूर हुआ।
- नागौद से सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर सड़क बनेगी।
- भोपाल-इंदौर मुख्य सड़क पर हिरदाराम नगर में सीवेज पंप हाउस का निर्माण होगा।
- लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाईओवर बनेगा।
- सामान्य प्रशासन विभाग के अलग-अलग विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को सौगात दी जाएगी।
- .वित्त विभाग के कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा।
- फसल बीमा योजना की राज्य तकनीकी सहायक इकाई गठित होगी।
- नवगठित निवाड़ी जिले के लिए विभागीय अमले समेत कार्यालय खोलने की मंजूरी।
- धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन एवं अपग्रेडेशन राशि तय कर दी गई।
- प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी मिलेगा।