Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शिवमूर्ति मुरुघा ने किया नाबालिग लड़कियों से रेप ?

कर्नाटक के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शरणारू पर मठ के स्कूल में पढ़ने वाली 2 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। कर्नाटक पुलिस ने शरणारू को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू जिला अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार दोपहर शरणारू को दोबारा चित्रदुर्ग जिला जेल लाया गया। वहीं, पुलिस शनिवार को ओपन कोर्ट में शरणारू को पुलिस रिमांड में लेने की मांग करेगी।

अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ गए थे। मुरुघा मठ एक प्रभावशाली संस्थान है, जहां नियमित रूप से आने वाले राजनेताओं की एक लंबी सूची है। शरणारू ने राहुल गांधी को ‘लिंगादीक्ष’ भी किया था। यह एक आधिकारिक समारोह है जिसमें किसी शख्स को लिंगायत संप्रदाय में आमंत्रित किया जाता है।

शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर नाबालिगों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। पीड़ित लड़कियों ने न्याय की मांग करते हुए मैसूर में ‘ओदानदी’ NGO से संपर्क किया था। उन्हें 26 अगस्त को मैसूर में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और उसी रात मुरुघा शरण समेत 5 के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट