सोमवार को ट्विटर पर #RuturajGaikwad टॉपर ट्रेंडिंग में रहा। बता दे बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने इतिहास रच दिया है। गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए।
वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऋतुराज के इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई।
गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर किया। शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल थी। इस तरह यह ओवर सात गेंदों का हुआ और गायकवाड ने सभी सात गेंद पर छक्के जमा दिए। ओवर में कुल 43 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस पारी में गायकवाड ने 10 चौके और 16 छक्के जमाए।