Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 9 March 2022: आपकी लगन और मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं

मेष –

आपकी लगन और मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो उसे फलीभूत करने का अनुकूल समय है। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। आय का कोई बेहतरीन स्त्रोत बनने वाला है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने कार्यों में अधिक ध्यान दें। दांपत्य जीवन में परिवारिक समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खांसी जुकाम और गला खराब होने जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृष –

पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद का आपसी सामंजस्य से कुछ हल निकल सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं आएगा। लेकिन सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा। दंपति जीवन में सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों नज़दीकियां लाने के लिए विश्वास कायम रखना जरूरी है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से खुद को दूर रखें।मेडिटेशन करें तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आज दिन की शुरुआत में बिजनेस संबंधी दौड़-धूप रहेगी। धीरे-धीरे परिस्थितियां व्यवस्थित हो जाएगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

अपनी कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें तथा अपनी योजनाओं को अंजाम दे। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सुखद वार्तालाप होगा। अभी कोई भी व्यावसायिक नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। हालांकि वर्तमान गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

घर में कोई मांगलिक आयोजन की प्लानिंग होगी।कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। लेकिन आप उन्हें निभाने में भी सक्षम रहेंगे। आपका भावुक और सहायक दृष्टिकोण सबके लिए बेहतरीन मिसाल की तरह सामने आएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में ही पूरा दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। दिन का ज्यादातर वक्त मीटिंग में ही बीतेगा। उसके बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। दिन भर की भागदौड़ के बाद परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास परिहास में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखने के लिए योगा व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। वर्तमान वातावरण से अपने स्वास्थ्य का बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे। इसलिए दिक्कत महसूस नहीं होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक ही कोई नया ऑर्डर मिलने से अतिरिक्त आय की भी स्थिति बनेगी। परंतु जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक कार्य करने की भी जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों के मामले में कुछ नाकामी मिल सकती है। गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी। तुरंत इलाज ले तथा अपना पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी गतिविधियों के लिए शॉपिंग आदि में दिन व्यतीत होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। व्यवसाय में गति देने के लिए वर्तमान कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। क्योंकि व्यापार करने के तरीकों में बहुत अधिक बदलाव आ रहा है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। तथा घर में भी खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। बदहजमी और गैस जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या और खानपान को ही व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी और सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ संपर्क और वार्तालाप बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। पहले इन गतिविधियों पर बहुत अधिक निवेश भी करना पड़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। पारिवारिक सदस्यों के बीच स्थित सामंजस्य रखना जरूरी है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ ज्यादा मेल मिलाप आपकी बदनामी का कारण भी बन सकता है। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा ले। इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

अपनी दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित बनाए। इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ बेहतर देने के पक्ष में है। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होगी। काम ज्यादा रहेगा। इस समय मेहनत के अनुरूप परिणाम भी कम ही मिलेंगे। धैर्य रखें, समय के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। घर के मामलों को सुलझाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। इसे आपसी संबंधों में भावनात्मक रूप से मजबूती आएगी। थकान हावी रहेगी। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर –

बहुत समय बाद आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से मन प्रफुल्लित रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात का दौर रहेगा। व्यवसायिक परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। परंतु अब योजनाओं को किसी से शेयर ना करें, अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा। पति-पत्नी आपसी स्वभाव में परिपक्वता लाएं। बच्चों की किसी बात को लेकर कुछ कहा-सुनी रह सकती है। परिस्थितियों को संभाले। तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी निखार आएगा। आज सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन करने से कुछ राहत मिल सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देगा। उसे बेहतरीन बनाना आप की योग्यता पर निर्भर करता है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवार जनों की सलाह से आपकी कोई समस्या हल भी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर ना पढ़ने दे। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट