Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 September 2021: धार्मिक यात्रा के योग हैं, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी

मेष –

आपकी उदारता व भावुकता भरे स्वभाव से लोग प्रभावित रहेंगे। बाहरी गतिविधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क और अधिक मजबूत करें। व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी तरह के बदलाव की कोशिश न करें। मार्केट में स्थितियां सामान्य रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। आपका बोलचाल का लहजा भी प्रभावशाली होता जा रहा है। आज पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से चहल पहल व खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

पारिवारिक सुख सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा। परंतु इसका मलाल ना रहकर घर के सदस्यों की खुशी प्राथमिकता रहेगी। व्यवसाय स्थल के इंटीरियर या रख रखाव में कुछ बदलाव लाएं। वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखें। मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर घर और बिजनेस सभी की जिम्मेदारी आप पर रहेगी। आप इन्हें बखूबी निभाएंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

खर्चों की अधिकता रहेगी। साथ ही आमदनी के साधन भी मिलने से खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। शेयर्स या किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह आपको नई उपलब्धियां देने में मदद करेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को भी अपने कामों के प्रति उचित योगदान देने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पति-पत्नी के बीच में मीठी नोकझोंक हो सकती है। परंतु यही नोकझोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। थोड़े समझदारी से काम ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

अगर प्रॉपर्टी को बेचने से संबंधित जो योजना चल रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। सभी काम पूरे होते जाएंगे। अपनी पूरी मेहनत पर ध्यान दें। पेमेंट भी समय पर मिल जाएगी। इतनी भागदौड़ की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

इस समय ग्रह स्थितियां तथा आपका भाग्य दोनों आपका सहयोग कर रहे हैं। इनका उपयोग करना आपकी क्षमता पर आधारित है। दूर दराज की कुछ जगहों से बिजनेस से जुड़े काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। इन कामों पर अपना ध्यान दें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक मंजूरी मिलने से जल्दी ही विवाह होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 9

तुला –

संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। तनाव भी दूर होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में बदलाव संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। ये बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरीपेशा लोगों के किसी अधिकारी से उलझने पर नुकसान हो सकता है। कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

प्रॉपर्टी के जुड़े किसी भी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। आज के सितारे आपको भाग्यशाली बना रहे हैं। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। संतान के किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। प्रॉपर्टी या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलती बहुत गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद साबित होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में मदद करने से आपको खुशी होगी। काफी समय नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिर भी कामकाज चलते रहेंगे। इसलिए तनावमुक्त रहें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। खांसी जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

ज्यादा भावुकता व उदारता जैसे स्वभाव के कारण कोई अन्य व्यक्ति आप का नाजायज फायदा उठा सकता है। हर काम को प्रैक्टिकली पूरा करने की कोशिश करें। समय पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। आज कोई भी नया फैसला न लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। जो आपस में ही बैठकर सुलझा ने से से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

इस समय मेहनत ज्यादा और उसके नतीजे कम मिलेंगे। इसलिए धैर्य रखने का वक्त है। इस दौरान अपने काम के तरीके में बदलाव लाने पर विचार करें। जो के भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में अपनी हद में रहेंगे। अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट