Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 March 2022: दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा

मेष –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। काफी समय से किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। व्यवसाय में आय की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। हर समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। कोई भी दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उचित साबित होगी। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

कुछ समय धर्म-कर्म के लिए भी जरूर निकालें। अपनी दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय व्यतीत होगा। ग्रह स्थिति अनुकूल है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। तथा वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित विचार रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और वार्तालाप द्वारा आपको अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। इस नकारात्मक वातावरण में भी आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बना कर रखेंगे। किसी भी काम से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर उचित विचार विमर्श कर लें। व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। परंतु उचित सोच-विचार करके ही कोई निर्णय ले। अधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। लेकिन घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा। गले और छाती से संबंधित इंजेक्शन महसूस हो तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

बेहतरीन परिस्थितियां बन रही है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएं, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। व्यवसायिक कार्यों में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। इस समय बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। निश्चित ही उचित परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन की छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी। कुछ समय अपने सुकून और आराम के लिए भी जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आपकी व्यवहार कुशलता की वजह से संबंधी तथा मित्र स्वतः ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। दिनचर्या में कुछ परिवर्तन आएगा। अधिकतर समय घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में व्यतीत होगा। व्यवसाय में कोई भी गतिविधि बहुत ही ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है। विस्तार संबंधी कुछ योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करना जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन रही है, पार्टनर की भावनाओं को आहत ना होने दें। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। और सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप अपनी योग्यता और आत्मविश्वास द्वारा किसी भी परेशानी का सामना मैं सक्षम रहेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। बदलते परिवेश में व्यवसाय की नीतियों में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसी नई मशीन या तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कब्ज तथा वायु विकार जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए अपना खानपान व दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आज आप अपनी सूझबूझ और योग्यता द्वारा कोई ऐसा कार्य कर जाएंगे, कि आप खुद अपने ऊपर फक्र महसूस करेंगे।भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। समय कुछ प्रतिकूलता वाला भी है। व्यवसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक स्थिति खुशनुमा बनी रहेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पेट से संबंधित परेशानी रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। जिससे आप बहुत ही सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों द्वारा आपका जनसंपर्क दायरा और अधिक विस्तृत होगा। व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन को और अधिक स्ट्रांग बनाएं। मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों में भी अधिक ध्यान दें। हालांकि मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं मिलेंगे। घर का वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंगों में पड़कर समय बर्बाद ना करें। पॉल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

मित्रों तथा परिजनों का उचित सहयोग बना रहेगा और चल रही कोई दुविधा दूर होगी। किसी विशेष कार्य को करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता रहेगी। व्यवसाय में आज कोई मुश्किल समस्या हल हो सकती है, जिसके बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, आज उसी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से वार्तालाप पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

बदलते परिवेश की वजह से आपने जो नीतियां बनाई है, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। हालांकि यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का भी है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ अनुकूल रहेगा। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु समय रहते समस्या निपट भी जाएंगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। तथा कुछ समय एक दूसरे के लिए जरूर निकालें। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। इससे जोड़ों के दर्द आदि से राहत मिलेगी। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और चल रहा कोई विवाद भी दूर होगा। व्यवसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल मुलाकात बढ़ाएं तथा व्यापारिक गतिविधियों के बारे में चर्चा करें। कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अभी समय अनुकूल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य की वजह से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी बढ़ सकती है। पोलूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून और राहत महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों के साथ पठन-पाठन में भी रुचि बढ़ेगी। व्यवसायिक मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। बेहतर होगा कि इस समय कार्य क्षेत्र पर ही अपनी उपस्थिति रखें। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से मानहानि की स्थिति बन सकती हैं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट