Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 25 May : यह 5 राशि वाले आज तनाव महसूस करेंगे साथ ही व्यापार में नुकसान और सेहत से परेशान रह सकते हैं

rashifal 25 may 2023

Rashifal 25 May : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र के आधार पर बताया जाता है।

Rashifal 25 May : यहाँ सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को देखकर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में सफल होंगे। देखिये आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं को लेकर सीनियर्स से बातचीत करेंगे, तो वह भी आसानी से हल हो जाएंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन लिए सामान्य रहने वाला है। अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण संतान के कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कई काम एक साथ हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे छोड़ दूं। तनाव रहने के कारण दवाब बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। संतान ने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज परिणाम आ सकते हैं। व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन किसी काम को पहल करने की आदत थोड़ा परेशान करेगी।

कर्क राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनको खुशी होगी। विद्यार्थियों का अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से पढ़ाई पर ज्यादा फोकस बना पाएंगे।

सिंह राशि

आज का दिन सावधान रहने के लिए रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। तरक्की देखकर आज माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

आज के दिन चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को जॉब मिलने से परिवार प्रसन्न रहेगा। व्यस्त रहने के कारण उनकी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो हाथ पैरों में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या पैदा सकती है। ससुराल में किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आपसे मिलने में आ सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। कोई मित्र निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। व्यापार संबंधी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना

भी पूरा हो सकता है और परिवार में किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो उस पर अमल करते नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अधिक धन देंगे, जिसके कारण खर्चे भी बढ़ सकते हैं। तले हुए भोजन से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर माताजी से बहसबाजी हो सकती है

धनु राशि

आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो गलत साबित हो सकता है और समस्या होगी। किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मकर राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज अच्छा दिन है। व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि

गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन। रिश्ते में अपने साथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो उसे तुरंत स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। जॉब में लोगों को तरक्की मिलेगी, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान न देवें। बिजनेस में जरूरी कामों पर फोकस बनाएं रखे, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी संपत्ति का सौदा बहुत सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो कोई धोखा हो सकता है।

Disclaimer: Rashifal यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की (Rashifal) मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी की (Rashifal)भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट