Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 20 May 2023 : आज मेष समेत इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

rashifal 20 may

Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल (Rashifal) की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। देखिये आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा वालों का समय पर पूरा काम होगा। व्यवसाय कारोबार बढ़ाने कामयाब होंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा, धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। इन्वेस्ट किए धन का फायदा मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मन प्रसन्न रहेगा वहीं कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ. सकता है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है। जो लोग घर के ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें भी अच्छा खासा धन लाभ होगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें और अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपको धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। अच्छा सुखद समाचार भी मिल सकता है।

मीन राशि
वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन मन परेशान भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहने की उम्मीद है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकती है। आपके अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याओं में अभी कमी नहीं आएगी। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है, किसी भी राशिफल (Rashifal) जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट