Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण, शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला

महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण, शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला

इंदौर। देशभर में विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल में अब महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम शुरु होगया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक के प्रथम चरण का उद्घाटन किया था। वही दूसरे चरण के बारे में जानकारी देते हूए उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि काम बहुत तेजी गति के साथ चल रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि दूसरे चरण में महाकाल के दरबार की शोभा बढ़ाने के लिए महाराजवाड़ा काम्लेक्स तथा हैरिटेज धर्मशाला का निर्माण चल रहा है। आगामी एक दो माह में खूबसूरत दिखने वाला महाकाल लोक और अधिक सुंदरता बिखेरेगा। पुरे निर्माण होने क़े बाद महाकाल क़े दरबार में भव्यता और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा ।

महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण,  शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला
महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण, शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला
महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण,  शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला
महाकाल लोक के दूसरे चरण में देखने को मिलेगा अध्यात्म और सुंदरता का अनोखा मिश्रण, शोभा बढ़ाएगी हेरिटेज धर्मशाला

24 कमरो की तैयारहो रही है हेरिटेज धर्मशाला

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने बताया की महाकाल लोक के द्वितीय चरण में कुल 67.92 करोड़ रुपये की लागत से पुराने महाराजवाड़ा स्कूल कॉम्पलेक्स का संरक्षण एवं अन्य विकास कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे हैं।

इसमें 19.91 करोड़ रुपये की लागत से महाराजवाड़ा स्कूल भवन के मूल स्वरूप को बनाये रखते हुए यहां पर हैरिटेज धर्मशाला बनाई जा रही है। 47 हजार वर्गफीट निर्मित क्षेत्र में 24 कमरे भी बनाये जा रहे हैं। यही नहीं पुराने बाड़े का जीर्णोद्धार, प्रवचन हॉल का निर्माण, फूड कोर्ट एवं मनोरंजन क्षेत्र भी निर्मित हो रहे हैं।

1.15 लाख वर्गफीट में विकसित होगा ग्रीन एरिया

महाकाल लोक के द्वितीय चरण के कार्य तेजी से आकार ले रहे हैं। महाराजवाड़ा परिसर में लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसकी लागत 8.14 करोड़ रुपये है। लगभग एक लाख 15 हजार वर्गफीट में ग्रीन एरिया विकसित हो रहा है।

यहां पर पौधारोपण एवं फव्वारों का निर्माण होगा, छत्रियों का विकास किया जायेगा। छोटा रूद्र सागर को महाराजवाड़ा से जोड़ने का कार्य, अनुभूति वन, चिन्तन वन, ध्यान केन्द्र का विकास, पर्यटकों को बैठने की व्यवस्था एवं ध्यान के लिये आकर्षक कुटियाओं का निर्माण किया जा रहा है।

बेसमेंट में पार्किंग और

महाराजवाड़ा फेज-2 बेसमेंट पार्किंग व विक्रेता झोन का निर्माण कार्य 39.87 करोड़ रुपये की लागत से किये जा रहे हैं। यहां पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग (लगभग 217 वाहन), वीआईपी पार्किंग, आपातकालीन वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग के लिये भूतल पार्किंग का प्रावधान किया गया है।

बेसमेंट में शौचालय ब्लॉक के साथ ड्राइवर लाउंज का निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, बेसमेंट से ग्राउण्ड फ्लोर तक सीढ़ियां, ग्राउण्ड फ्लोर पर वेण्डर झोन के साथ ओडीएम का निर्माण व लैंड स्केपिंग का कार्य भी किया जायेगा। उक्त सभी निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होने की उम्मीद है।

उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि महाकाललोक के सेकण्ड फेज का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में पहुँच गया है। कार्य पूर्ण होने पऱ मंदिर परिसर में दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इन कार्यों के साथ साथ श्रावण मास की भी व्यवस्था करना है। इस बार अधिकमास होने से महाकाल की 10 सवारियां निकलेगी। हमने तैयारियां प्रारम्भ कर  दी है

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट