Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 2 march 2022: दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें

मेष –

आज किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा। जिससे दिन खुशनुमा व्यतीत होगा तथा पुरानी स्मृतियां ताजा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण काम में आपका योगदान और मार्गदर्शन सहायक रहेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। तनाव और थकान की स्थिति रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें। हालांकि स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष –

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा बनेगी।आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपको कई उलझे हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सोच विचार करने में समय खराब न करें। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। वैवाहिक संबंधों में कुछ मतभेद जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि थोड़ी सी समझदारी रखने से संबंध मधुर भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। कुछ समय धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग में भी व्यतीत होगा। अपने व्यवसाय संबंधी सूचनाओं को गोपनीय रखें। इनके उजागर होने से आपके व्यवसाय में हानि हो सकती हैं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों पर बहुत अधिक ध्यान दें। दांपत्य जीवन मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी वातावरण से अपना बचाव और सुरक्षा रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। आपसी संबंधों में भी पुनः मधुरता आएगी। पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। र्तमान व्यवसायिक प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। समय के मुताबिक बिजनेस के तौर तरीकों में भी बदलाव होगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उचित सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात का अवसर मिलेगा तथा आपसी वार्तालाप द्वारा बेहतरीन नतीजे भी सामने आएंगे। दिन का कुछ समय घर की गतिविधियों और बच्चों की समस्याओं को व्यवस्थित रखने में भी व्यतीत होगा। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी निर्णय खुद ही ले। क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आप के कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। घर के कार्यों में सहयोग देना तथा व्यवस्था को उचित बनाए रखना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। इस समय खानपान के प्रति बहुत ही ध्यान देना जरूरी है। गैस एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

मित्रों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा और इससे रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव सुकून भी आएगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन हो सकता है। हालांकि दिन की शुरुआत में काफी दौड़ धूप रहेगी। परंतु दोपहर बाद किसी के सहयोग से काम बनने भी शुरू हो जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

थकान बड़ी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियां पहले जैसी ही रहेंगी। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखकर वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व आशीर्वाद से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेडिटेशन योगा आदि करने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात होगी, जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी।समय बहुत ही संतोषजनक है। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कार्य निपटाने का प्रयास करें। व्यावसायिक मामलों में धैर्य और संयम से काम ले। पैसों के लेन-देन संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्म इन गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, परिस्थितियां आपके पक्ष में पूर्णता अनुकूल है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं तो उस पर फिर से विचार करना भी जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें क्योंकि कुछ भी फायदा नहीं होने वाला। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसलिए कुछ समय मनोरंजन और आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

आपको आज अपने किसी खास कार्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए प्रयासरत रहे। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक ही मुलाकात होगी। कारोबारी विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं हाथ पर आएंगी। ज्यादा सोचने समझने में समय ना लगाएं और तुरंत उस पर एक्शन ले। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। त्वचा और खांसी जुकाम जैसी परेशानियों से अपना बचाव रखें। एलर्जी वगैराह हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

किसी विशेष कार्य संबंधी बनी हुई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। इसकी वजह से आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। बिजनेस में फाइनेंस की दिक्कत की वजह से प्रोडक्शन संबंधी गतिविधियां और रुकी हुई थी, आज उनमें कुछ सुधार होगा। घर का वातावरण सुव्यवस्थित रहेगा। जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी। तनाव के कारणों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी।लोगों की परवाह ना कर के अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि आपके बारे में अफवाह उठेगी। व्यवसायिक लोन अथवा टैक्स संबंधी मामलों को समय पर निपटाने की कोशिश करें। हालांकि सभी कार्य लगभग निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। काफी समय बाद किसी खास मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सुकून भरा रहेगा। गलत खानपान की वजह से कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का भी ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट