Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: मीन समेत इन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ, इन लोगों को रहना होगा सावधान

Rashifal: मीन समेत इन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ, इन लोगों को रहना होगा सावधान

Table of Contents

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 18 अक्टूबर यानी बुधवार को मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मन की इच्छा पूरी होगी। कुंभ राशि के लोग किसी कहीसुनी बातों में न आएं। मकर राशि वालों को विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, उनसे बचें। धनु राशि वाले लेन-देन के मामलों में ढील न दें। सिंह राशि के लोगों के काम में विरोधी रोड़ा अटकाने का प्रयास करेंगे।

मेष (Aries) Rashifal

आपके लिए यह दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अपने कामों में लापरवाही उठाने से बचें। किसी काम में उसके नीति-नियमों पर ध्यान दें। करीबियों का साथ और सम्मान बनाए रखें, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। आपकी सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal

आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा कर देंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें। साझेदारी में किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या सकती है। लेन-देन से संबंधित मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह-मशवरा न करें।

मिथुन (Gemini) Rashifal

दिन नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बेवजह की इच्छाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संतुलन और सहयोग बनाए रखें। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें। वह आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों से सावधान रहें। आप किसी को धन न दें, नहीं तो धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कर्क (Cancer) Rashifal

आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ें। किसी के कहने में आकर कार्यक्षेत्र में निर्णय ना लें। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल अवश्य करें। बड़ों की बातों को सुनेंगे और उन पर अमल करेंगे, जिससे उन्हें खुशी होगी। डेली रूटीन को बेहतर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal

दिन सुखमय रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके करीबी पूरा साथ देंगे। सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत मामला में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देख परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। शीध्रता व भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। नए वाहन को खरीदने की योजना लंबे समय से बना रहे थे तो वह पूरी हो सकती है। कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal

कामकाज के मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ किसी काम में आगे बढ़ेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। बड़े लक्ष्य को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला (Libra) Rashifal

इस दिन आपके चारों ओर आनंदमय वातावरण रहेगा। परिवार में लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों के लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। दीर्घकालीन योजनाओं से आगे बढ़ेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज किया तो परेशानी बढ़ सकती है। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए दिन रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य से सफलता मिलेगी। साख व सम्मान में वृद्धि होगी। ए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके चारों ओर खुशनुमा वातावरण रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा किया तो वह नुकसान दे सकता है। किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। माताजी से किसी किए वादे को पूरा करना होगा।

धनु (Sagittarius) Rashifal

यह दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आय सीमित रहेगी, लेकिन फिर भी काफी खर्च आसानी से कर पाएंगे। मगर, अपने व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं। आप किसी काम की पहल करने से बचें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो उसमें अवश्य जीत मिलेगी। लेन-देन के मामले में ढील देने से बचें। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। तेज गति वाले वाहनों के प्रयोग से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कामों में तेजी आएगी। मित्रों के साथ सहजता से आगे बढ़ें। उन पर आप अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा की समस्याओं को लेकर मित्रों से बात करेंगे। कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। इनसे बचें। आपके प्रभाव और प्रताप में आज वृद्धि होगी। कुछ कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

इस दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा। सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उम्मीद से ज्यादा धन मिलेगा। किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। इससे समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से कोई बात बोलें तो विनम्रता से कहें। अहंकार न करें। वाणिज्यिक में पूरी रुचि रहेगी। सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मीन (Pisces) Rashifal

यह दिन धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रहेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होगी। आस्था और विश्वास बनाए रखेंगे। आपके ऊपर भाग्य का भी पूरा प्रभाव रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जो कारगर सिद्ध होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। अपने किसी काम में ढील न दें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट