Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 18 November 2021: रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, यात्रा में सावधानी बरतें

मेष

जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी योग्यता से काम पूरा कर लेंगे। बड़े और ठोस फैसले भी लेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान के करियर व विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष

आज पारिवारिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। कुछ रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। संपत्ति, बंटवारे संबंधी मसले आपसी सामंजस्य से आसानी से हल होंगे। कर्मचारियों की गतिविधि और कामकाज पर पूरी नजर रखें। व्यापारिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध सार्वजनिक हो सकते हैं। थोड़ा सावधान रहें। दांत दर्द जैसी तकलीफदेह परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक अथवा घरेलू इलाज भी फायदेमंद रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन

आपकी मेहनत, प्रयास परिश्रम के साथ परिणाम हासिल होंगे। अपनी गंभीर सोच बल व बुद्धि बल से काम करने पर आपको सही और कोई उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। अपना काम निकलवाने के लिए कई हथकंडे अपनाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के बीच खुशी भरा समय व्यतीत होगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां सामने आएंगी। आपको इस समय अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क

राजनीतिक मामलों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जनसंपर्क मजबूत होंगे और फायदेमंद रहेंगे। इस वक्त व्यापारिक बदलाव संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। लक्ष्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा। पारिवारिक सुख शांति में वृद्धि होगी। किसी पार्टी, समारोह में भी परिवार के साथ जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। शारीरिक रूप से आप अपने आप को फिट महसूस करेंगे। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह

दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देने वाला है। इस समय कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी हिम्मत और सराहनीय रहेंगे। जॉब और बिजनेस में कोई जरूर काम पूरा हो सकता है। आप अपना प्रेजेंटेशन कैसे करते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख व समृद्धि बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुरक्षा करना उन्हें खुशी देगा। पार्टी और मौज मस्ती संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। भारी खानपान से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या

किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व अनुभव का पूरा लाभ उठाएं। आप अपनी दबी हुई इच्छाएं बच्चों के माध्यम से पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास और योग्यता से बिजनेस व्यवस्था बनी रहेगी। नया काम शुरू करने की योजना बन रही है, तो उस पर ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से परिवार की व्यवस्था बिगड़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला

दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक दायित्व को बहुत अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। घर में व्यस्तता की वजह से काम में समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि जरूरी कामों को टाल ही दें। इस समय निवेश संबंधी कोई काम न करें। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। महिलाएं घर गृहस्ती के कारण निपुणता से संपन्न करेंगे। जिससे परिवार में प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। कोई दुर्घटना जैसी आशंका भी बन रही है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं या आज इस्तेमाल न हीं करें तो ज्यादा अच्छा है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक

ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कुछ सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। महत्व पूर्ण लेनदेन भी होगा। आदित्य सत्कार करके आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आप अपने किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। भूमि निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। पति-पत्नी के संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रहेगा। परंतु समय रहते आप कोई हल भी निकाल लेंगे। अपने की व्यस्तता की वजह से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे। जिसकी वजह से थकान तनाव जैसी परेशानियां आएंगे। कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु

समय की गति पूर्णता आपके पक्ष में है। बच्चों से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी। आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी लोगों के सामने आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां और बढ़ेंगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपकी अत्यधिक व्यस्तता और चिड़चिड़ापन की वजह से घर परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मौसम संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। परंतु फिर भी आप अपने आत्मबल द्वारा कार्यों के प्रति समर्पित रहें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर

समय अनुकूल है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल होगा। परिवार के साथ घूमने फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभर कर सबके सामने आएगी। नए कारोबारी सौदे फायदा देने वाले रहेंगे। व्यवसायिक व्यवस्था उचित रहेगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी कामों में ज्यादा फायदे वाली परिस्थितियां बन रही हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर ओर व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित नियमित जांच करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ

ज्यादातर वक्त अपनी रूचि पूर्ण कार्यों को करने में व्यतीत होगा। जिससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और लगन के उचित नतीजे हासिल होंगे। पिछले समय में किए गए निवेश के उचित नतीजे इस वक्त हासिल होने वाले हैं। परिवारिक व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। परंतु भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक प्रभाव घर के माहौल पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। योगा और मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन

समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल रहेगी। मजबूती के साथ की गई नई शुरुआत संपर्कों को भी और अधिक मजबूत करेगी। घर परिवार का वातावरण उचित बना रहेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। मौसमी परेशानिया हावी रहेंगे। घरेलू तथा आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी ही स्वास्थ्य करेंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट