Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1 February 2022: महीने की शुरुआत खुशखबरी से होगी, स्वास्थ का ख्याल रखें

मेष –

वर्तमान परिस्थितियों में तरक्की पाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने होंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। कुछ समय घर में बागवानी करने तथा बच्चों के साथ व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। बाहरी पार्टियों से आपको व्यवसायिक ऑर्डर मिल सकते हैं। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग और सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। प्रेम प्रसंग में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपको अपनी प्रतिभा निखारने का भी मौका मिलेगा। व्यवसाय संबंधी कार्यों में आज परिस्थितियां कुछ बेहतर रहेंगे। परंतु निर्णय लेने में ज्यादा सोच विचार ना करें, अन्यथा कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। दूसरों की छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करें। तथा आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है। स्वास्थ संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें और उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों में भी परिवार का मनोबल बना कर रखेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा।। जोखिम भरे कामों में ज्यादा निवेश न करें। नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी और संबंध प्रगाढ़ होंगे। तनाव और चिड़चिड़ापन अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है इसलिए पूरी कोशिश करें। सेहत में सुधार होगा। खुद को ऊर्जावान और स्फूर्ति महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करें। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अभी भी लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी निकालें। इससे आप पूर्व ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे।संबंधियों के साथ फोन के माध्यम से निरंतर वार्तालाप रहेगा। इस समय कार्य क्षेत्र की आर्थिक व्यवस्था पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। किसी कर्मचारी नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। जीवन साथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की सलाह व सहयोग बहुत ही सुकून दायक रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात या फोन द्वारा बातचीत होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। पेट खराब होने की वजह से अपच और भूख ना लगने जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

समय सामान्य ही रहेगा। लेकिन फिर भी विपरीत परिस्थितियों में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। मातृ पक्ष की ओर से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करें। इससे आप अपने व्यवसाय को गति देने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंधों को खुशनुमा बना कर रखने के लिए उनके कार्यों में सहयोग करना और तोहफा देना उचित रहेगा। किसी भी तरह की मशीनरी अथवा उपकरण का प्रयोग करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। इस समय चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

आज दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। साथ ही पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। तथा सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास की भावना रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय अपने साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक –

आज आपका कोई पेंडिंग पड़ा हुआ कार्य संपन्न होने की संभावना है। आपको सुकून मिलेगा तथा आपके कार्यों की भी सराहना होगी। व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए घर में बात करें। ज्यादा तनाव और अत्यधिक कार्यभार अपने ऊपर लेने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु –

युवाओं को मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल होंगी जिससे उन्हें भविष्य संबंधी निर्णय लेने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यवसायिक कार्य बन सकते हैं। व्यावसायिक व्यस्तता की वजह से दांपत्य जीवन और घर-परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। ज्यादा मेहनत और परिश्रम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के परिणाम सामने आएंगे। आज की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ विचार-विमर्श होंगे। व्यवसाय में स्थिति ज्यादा सुधार नहीं दिखेगा। इसलिए कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर ले। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपना उचित ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

आज कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, कि जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में गतिविधियों में अभी मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दोस्ती और अधिक गहरी होगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपको कुछ सकारात्मक गतिविधियां सीखने को मिलेंगी। और आप का मनोबल भी बढ़ेगा इसलिए उन पर अवश्य मनन करें। इस समय शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे गतिविधियों में बिल्कुल भी विवेचना करें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं।व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। फिजूल की बातों को ज्यादा तुलना दें, इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। अपना आहार और दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट