नई दिल्ली: दिल्ली की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। मुकर्रम अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद अली की दरिंगदी सामने आई थी। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी का है। मुकर्रम अली ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीड़िता को पहली बार हवस का शिकार बनाया। उसका वीडियो बनाकर फिर ब्लैकमेल करने लगा और फिर एक जगह ले जाकर रोज रेप करता था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक लड़की से संबिधित कॉल आया था। जब महिला अधिकारी उस अस्पताल में पहुंची तो पता चला कि एक 14 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। और पूछने पर पता चला कि उसकी सलमान नाम के किसी शख्स के साथ दोस्ती थी। सलमान ने दोस्ती के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसके साथ 5-6 बार रेप किया। पीड़िता ने आगे बताया कि विरोध करने पर वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता के बताने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी का नाम मुकर्रम है। पीड़िता उसकी दुकान में अक्सर कोल्ड ड्रिंक लेने जाया करती थी। एक दिन जब लड़की उसकी दुकान में गई तो मुकर्रम ने लड़की पर फोन चोरी का आरोप लगाकर उसे नंद नगरी ले गया। वहां उसने पीड़िता को चाय में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाकर मुकर्रम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और रेप किया। यही नहीं मुकर्रम ने पीड़िता को पुलिस आने पर झूठी कहानी सुनाने को भी कहा था।