राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना और कही ये बात - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना और कही ये बात

सांसद रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह को आर्टिकल 370 पर नसीहत दी है।

राजगढ़: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कश्मीर में आर्टिकल 370 को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र के भाजपा सांसद रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह के कश्मीर पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 के बहाल करने के आधार पर तो कांग्रेस कभी भी आने वाले समय में सत्ता में नही आयेगी ।

सांसद रोडमल नागर ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी, दिग्विजय सिंह जी है ,लेकिन इतना जरूर कहता हूं , कि उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर से हटाई गई धारा 370 फिर से को बहाल करेंगे,तो इस आधार पर कांग्रेस कभी आने वाले समय में कभी सत्ता में नही आयेगी ।

गौरतलब है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह कहा था कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो वह कश्मीर में धारा 370 के बहाल करने पर विचार करेंगे। इस मुद्दे पर काफी बवाल मचा है और भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है।