Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rahul Gandhi MP Shajapur Visit 2023: राहुल गांधी ने शाजापुर से मोदी सरकार पर बोला हमला | कहा-मध्य प्रदेश का युवा-किसानों को भाजपा से नफरत

Rahul Gandhi MP Shajapur Visit

Rahul Gandhi Shajapur Rally: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शाजापुर स्थित पोलायकला में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ गांधी जी हैं और दूसरी तरफ गोडसे, जहां भी ये लोग (बिना नाम लिए भाजपा BJP) जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। इनसे मध्य प्रदेश का युवा-किसान नफरत करने लगा है। उन्होंने जो जनता के साथ किया, अब इनके साथ जनता कर रही है। इसी वजह से हमने मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली है। कहा- हमारी सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराएंगे। जैसे हमारी सरकार बनेगी, हम देश को बता देंगे कौन-सी जाति के कितने लोग हैं।

Rahul Gandhi Shajapur Rally: राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपी सेंटर मध्य प्रदेश है। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसे चोरी की। यहां एमबीबीएस की सीट बेची जाती हैं। पेपर लीक होते हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ किया। यहां पर कमलनाथ जी कर्जा माफ करा रहे थे, लेकिन भाजपा ने आपकी सरकार को कब्जा किया। किसान टैक्स दे रहा और इन्होंने जीएसटी लागू किया। पांच काले कानून लाए। किसानों को दबाने का काम करते हैं।

हिंदुस्तान के सारे किसान खिलाफ खड़े हुए
Rahul Gandhi Shajapur Rally: राहुल ने कहा कि इनके खिलाफ हिंदुस्तान के सारे किसान खड़े हो गए। मोदी जी कहते हैं मैं किसानों के लिए यह कानून लाया। अगर, किसानों के लिए कानून लाए तो फिर किसान इनके खिलाफ क्यों खड़े हुए? हमारी सरकार गरीब-कमजोरों के लिए काम करती है। कर्नाटक में महिलाओं को कहीं भी जाना हो मुफ्त बस यात्रा करती हैं। सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए, किसी संगठन या एक-दो उद्योगपतियों के लिए नहीं चलनी चाहिए।

महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं?
Rahul Gandhi Shajapur Rally: राहुल बोले-भाजपा ने कुछ दिन पहले महिला आरक्षण की बात कही, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया। हमने कहा-महिला आरक्षण जो आप कर रहे हो वो अच्छा है। इसमें दो लाइन लिखी हैं, इसे मिटाइए। एक लाइन थी, महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की जरूरत है। दूसरी लाइन लिखी थी- महिला आरक्षण से पहले डिनोटिफिकेशन करना है। अब इससे महिला आरक्षण 10 साल बाद होगा। अभी नहीं होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है? कहा 4 राज्यों में हमारी सरकार है। इनमें से तीन सीएम ओबीसी हैं।

भ्रष्टाचार और महिला अपराध में मध्य प्रदेश नंबर एक हो गया: कमलनाथ
Rahul Gandhi Shajapur Rally: पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- मध्य प्रदेश भष्ट्राचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक हो गया है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। शिवराज चौहान यात्रा निकाल रहे हैं, उन्हें रेट कार्ड की यात्रा निकालना चाहिए। उनकी घोषणाएं जारी हैं। कमलनाथ ने कहा-जनता इन्हें बड़े प्यार से विदा करेगी। कल के बाद परसो भी आता है। कमलनाथ ने कहा- हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इन्होंने सौदे से सरकार बनाई। मैं मुख्यमंत्री था। मैं भी सौदा कर सकता था।

Rahul Gandhi Shajapur Rally: मेरे पास आकर विधायक बताते थे कि करोड़ों रुपए मिल रहे हैं। मैं कहता था कि सौदे से सरकार नहीं बनाऊंगा। मैं इन नौजवानों को देखकर चिंता करता हूं। हमारी सरकार आएगी तो कर्जा माफ कर देंगे। हम 12 घंटे तक बिजली देंगे। इससे कृषि क्षेत्र मजबूत होगा। पूरा प्रदेश राहुल जी पर भरोसा कर रहा है।

Rahul Gandhi Shajapur Rally: जन आक्रोश यात्रा में राहुल गांधी ने कहा, “…मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का केंद्र है. जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया. बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए. भगवान महाकाल को तक नहीं छोड़ महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट