Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Raashifal 05 May : 4383 दिनों बाद बन रहा यह अनोखा संयोग, इन 4 राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा

Raashifal 05 May 2023

Raashifal 05 May 2023 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। देव गुरु बृहस्पति 12 वर्षों बाद 22 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मेष राशि में जाने से कई शुभ योग बन रहे हैं। इन्हीं योगों में से एक ‘विपरीत राजयोग’ बन चूका है। विपरीत राजयोग बनने से कई राशियों के जीवन में भरपूर खुशियां आएंगी। जानिए इससे किन राशियों को मिलने वाला है बंपर लाभ।

Raashifal 5 may 2023 : विपरीत राजयोग बनने से जातक को धन लाभ और वाहन, संपत्ति का सुख प्राप्त होता है। जब कुंडली के छठे, आठवें, बारहवें, भाव के स्वामी युति संबंध बनाते हैं, तो विपरीत राजयोग की बनता है।

मिथुन राशि

मेष राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण होने से मिथुन राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ और आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। जॉब में भी तरक्की और प्रमोशन मिल सकता है। अगर व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस समय निवेश करना लाभकारी हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी विपरीत राजयोग बनने से विशेष तौर पर लाभ मिलने वाला है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के एस्सार हैं, साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। करियर में उड़ान भर सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लंबे समय से रुके हुए काम तेज़ गति के साथ दोबारा शुरू हो सकते हैं। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में बंपर सफलता के साथ फायदा हो सकता है। शादीशुदा जीवन में भी खुशियां आ सकती है। पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। व्यवसाय में कई गुना अधिक फायदा मिल सकता है। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट