Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रियंका गांधी ने चुराई कविता, कवि ने कहा, ‘मेरी कविता तुम्हारी घटिया राजनीति के लिए नहीं’

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने एक चुनावी संवाद से अचानक विवादों में आ गई हैं। उन्होंने बुधवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘उठो द्रौपदी शस्त्र संभालो’ काव्य की पंक्तियां पढ़ीं, लेकिन इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई है। पुष्यमित्र ने प्रियंका पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया है।

कवि पुष्यमित्र ने जमकर फटकारा

पुष्यमित्र ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उस पोस्ट को री-ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया था। पुष्पमित्र ने लिखा, प्रियंकाजी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?

निर्भया प्रकरण पर लिखी थी कविता

पुष्यमित्र ने आगे कहा कि 2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनीतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है। राजनीतिक संस्थानों से अनुरोध है कि कविता का प्रयोग क्षुद्र राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर के इसके मर्म को दूषित न करें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट