Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा विधायक के घर जाने निकले दिग्विजय को पुलिस ने रौका, कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

भोपाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने के बयान पर भाजपा व कांग्रेस में चल रहा शीत युद्ध गांधीगीरी तक पहुंच गया है।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर रामधुन करते रवाना हो गए थे। इसके लिए मिंटो हाल के सामने गांधी जी की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या कांग्रेसी इकठ्ठे हो गए थे। उधर,विधायक शर्मा ने भी कांग्रेसियों के स्वागत के लिए स्वागत द्वार व रामधुन के लिए पंडाल लगाया था।

कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे तक विधायक शर्मा के घर पहुंचने वाले थे, मगर पुलिस ने कांग्रेसियों को बीच में ही राजभवन पर रोक लिया। दिग्विजय सिंह तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वही धरने पर बैठ गए और रघुपति राघव राजा गाने लगे।

बता दें कि बीते दिनों विधायक शर्मा ने शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों के आने पर उनके घुटने तोड़ने की टिप्पणी की थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीगीरी तरीके से विधायक शर्मा को गांधीजी की प्रतिमा सौंपने उनके बंगले पर जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने राजभवन के पास अरेरा थाने के सामने कांग्रेसियो को रोक दिया। इस दौरान सभी कांग्रेसी एक ही धुन में रघुपति राघव राजा भाजपा व संघियो को सद्बुद्धि दे भगवान का जाप करते हुए नज़र आए।

बता दें कि प्रदेश की राजनीति में इन दिनों छाए ‘घुटने तोड़ने’ वाला बयान चर्चा में बना हुआ है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंसा पर अहिंसा की जीत हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने घुटने टेके हैं।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट