इंदौर। मॉर्चुरी में शव रखे जाते हैं, लेकिन हवस के भूखे लोगों ने इस जगह को भी जिस्म की आग बुझाने का अड्डा बना लिया है। मामला है मध्यप्रदेश के एमवाय हॉस्पिटल का है। यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है। इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी के जिम्मे है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।
लोगो ने फोटो सोशल मीडिया में किये वायरल
मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।
ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस
पूरे मामले में एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर का कहना है कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया है उसके बाद तत्काल ही दोनों कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं और ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।