Mradhubhashi
Search
Close this search box.

निक जोनस ने Priyanka Chopra को इस खास अंदाज में विश किया बर्थडे, हुआ वायरल

निक जोनस ने Priyanka Chopra को इस खास अंदाज में विश किया बर्थडे, हुआ वायरल

Nick Jonas wished Priyanka Chopra: हाल में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस को उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने बर्थडे विश किया। इनमें कई बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा निक जोनस के बर्थडे पोस्ट की है। निक जोनस ने 18 जुलाई की देर शाम पत्नी के लिए पोस्ट शेयर किया। निक ने प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इसमें यॉट पर दोनों बैठे हैं। यह तस्वीर बर्थडे सेलिब्रेशन की है या फिर पुरानी साफ नहीं हो सका है। निक जोनस ने पोस्ट के साथ लिखा है- मुझे आपको सेलिब्रेट करना पसंद है। हैप्पी बर्थडे माय लव।

प्रियंका के जन्मदिन पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, दुनिया पर राज करना जारी रखना। तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार।

अनुष्का शर्मा का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी बर्थडे विश किया। अनुष्का ने प्रियंका की ग्लैमरस फोटो शेयर करते हुए लिखा- आपके लिए हमेशा प्यार भरी शुभकामनाएं। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज हैं। हाल में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई थी। यह सीरीज ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी दिखेंगी। प्रियंका ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी साइन कर रखी है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य किरदारा में हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट