Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP: सपने में आया मरा बेटा तो मां ने उसकी हत्या का जुर्म कबूला

MP: सपने में आया मरा बेटा तो मां ने उसकी हत्या का जुर्म कबूला

MP Top News: पड़ोसी से अवैध संबंध को छिपाने के लिए एक महिला (मां) ने 3 साल के बेटे की हत्या कर दी। अपने बेटे (मां) को दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पिछले चार महीने से उस महिला को डरावने सपने आ रहे थे। आखिरकार महिला ने सपने में बेटे को देखकर अपना जुर्म कबूल लिया। इस घटना का महिला के पति ने वीडियो बना लिया और बेटे की हत्या का पत्नी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। दरअसल, एक हेड कांस्टेबल ने प्लास्टिक की दुकान के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में उसने अपने पड़ोसी को भी बुलाया था। हेड कांस्टेबल की पत्नी (मां) और पड़ोसी चोरी-छिपे छत पर चले गए और शारीरिक संबंध बनाने लगे, तभी महिला का तीन साल का बच्चा भी वहां पहुंच गया।

बेटे को देखकर महिला (मां) घबरा गई। उसे लगा की उसका बेटा अपने पापा को पूरी बात बता देगा। ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे को को छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने की वजह से बच्चे के सिर में बहुत चोटें आई थीं और उसकी मौत हो गई।

MP: सपने में आया मरा बेटा तो मां ने उसकी हत्या का जुर्म कबूला

परिवार वालों को लगा खेलने के दौरान छत से गिर गया

घटना पर पूरे परिवार को लग रहा था कि बच्चे की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है। घर वाले इसे हादसा मान रहे थे। घटना 28 अप्रैल की थी। इसका शोक पूरा परिवार मना चुका था। चार महीने बाद महिला को बुरे सपने आने लगे। सपनों में महिला को अपना बच्चा दिखाई देने लगा। कई दिनों तक ऐसा हुआ, जिसके बाद महिला ने पति के सामने ही अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट