MP Weather Update : अभी तो गर्मी का सिर्फ ट्रेलर है, 15 मई के बाद पडेगी झुलसा देने वाली गर्मी - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

MP Weather Update : अभी तो गर्मी का सिर्फ ट्रेलर है, 15 मई के बाद पडेगी झुलसा देने वाली गर्मी

MP Weather Update

MP Weather : चक्रवाती तूफान मोचा के असर से प्रदेश में हवाओं का रुख बदल गया है। मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ोतरी होने लगी है।

मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री दमोह में दर्ज किया गया। वहीं 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि आने वाले तीन से चार दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है।

MP Weather पडोसी राज्यों में भी बढ़ने लगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर अब हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। हरियाणा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है। चक्रवाती तूफान मोचा की वजह से हवा का रुख बदलने लगा है।

इससे मध्य प्रदेश में अब गर्मी बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के पडोसी राज्य राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ने लगी है। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है। गर्म हवाएं चलने के कारण प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी तीन-चार दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

MP Weather 15 मई के बाद पडेगी झुलसा देने वाली गर्मी

15 मई के बाद मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह तक तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी मध्यप्रदेश में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा