Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Politics: राजा-महाराजा बिक गए, आदिवासी नहीं बिके- दिग्विजय सिंह

MP Politics

MP Politics: आशीष यादव/धार- जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) ने इंदौर संभाग के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में बताते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा (BJP)सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि प्रदेश में सरकारी ठेकों में कमीशन (Commission) का खेल चल रहा है, मामला कोर्ट (Court case) तक पहुंच गया है बावजूद इसके सरकार के लोग कमीशन के बगैर काम नहीं कर रहे हैं।

MP Politics: एक सवाल के जवाब में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए उन्होंने कहां कि प्रदेश में राजा महाराजा बिक गए लेकिन हमारे आदिवासी नहीं बिके, इन्हें खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 25 से 40 करोड़ के ऑफर दिए गए थे, लेकिन बिसाहू लाल साहू जेसे चले गए।

MP Politics: लेकिन सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल जेसे पक्के कांग्रेस कार्यकर्ता न गए न जाएंगे, आने वाले चुनाव में कांग्रेस सबकी सोच से ज्यादा सीटें हासिल करेगी, आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धार जिले के मोहनखेड़ा (Mohankheda) में 5 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) के जनसभा की तैयारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट