Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है, कोई गठबंधन नहीं चलेगा

MP Election: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है, कोई गठबंधन नहीं चलेगा

MP Election BD Sharma: भाजपा मध्‍य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने
विधानसभा चुनाव(Election) रिकार्ड मतों से जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाज को गुमराह करने वाली, झूठ और छल-कपट की राजनीति करने वाली कांग्रेस देश में एक्सपोज हो चुकी है। उनका गठबंधन नहीं चलने वाला है।

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि उनके नेता हल्के शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा के भाव से काम करता है।

दावा-भाजपा सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी

बीडी शर्मा ने कहा कि जनता ने सेवा का अवसर दिया है। मिस्टर करप्शन ने 15 महीने सरकार चला गरीबों का हक-अधिकार छीना है। चुनाव में भाजपा सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेंगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट