Mradhubhashi

MP Election 2023: भाजपा की आशीर्वाद यात्रा के बदले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 से | अब कमलनाथ ने सनातन पर कही दी बड़ी बात

MP Election 2023: भाजपा की आशीर्वाद यात्रा के बदले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 से

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों द्वारा जनता तक पहुंचने के लिए तमाम रास्ते अख्तियार किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा शुरू की गई जन आशीर्वाद के जवाब में कांगेस जन आक्रोश यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा 19 सितंबर से शुरू हो रही है। इस दिन 15 दिनों में जन आक्रोश यात्रा 11 हजार 400 किलोमीटर में लोगों से मिलेगी। इस संबंध में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर वोट मांगने में क्यों शर्म आ रही है? प्रदेश में 18 साल से शिवराज मुख्यमंत्री हैं तो फिर भाजपा को आखिरी क्यों जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से वोट मांगने की नौबत आ गई है।

MP Election 2023: कमलनाथ ने कहा कि ऐसा क्यों है कि भाजपा को बाहर से अपने नेताओं को बुलाना पड़ा रहा है? कहा कि भाजपा का खुद का मूल चेहरा खो चुका है। भाजपा के चार नए चेहरे हैं- बनावटी भाजपा, दिखावटी भाजपा, मिलावटी भाजपा और सजावटी भाजपा।

230 विधानसभा सीटों में जाएगी कांग्रेस की यात्रा
MP Election 2023 कांग्रेस नेता के मुताबिक 15 दिनों में उनकी जन आक्रोश यात्रा 230 विधानसभा सीटों में पहुंचेगी। जनता को भाजपा के कुनीतियों के बारे में बताएगी। यात्रा की कमान पार्टी के अलग-अलग नेताओं को बांटी गई है। वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतीलाल भूरिया यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

रोज 8 रेप हो रहे, कैसे आ रही सीएम को नींद
MP Election 2023 कांग्रेस के मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में हर दिन 8 रेप हो रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नींद कैसे आ रही है? कहा कि प्रदेश में व्यापमं समेत अन्य परीक्षाओं में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार कराकर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। वहीं, कमलनाथ ने कहा कि भाजपा भोली-भाली जनता को सनातम धर्म का मु्द्दा छेड़कर भटका रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट