Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Indore Rain: इंदौर में बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा, पूरी महीने की बारिश 24 घंटे में हुई

Indore Rain: इंदौर में बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा, पूरी महीने की बारिश 24 घंटे में हुई

Indore Rain: शहर झील में तब्दील, जाने इंदौर में अभी तक कितने इंच बारिश हुई,देखें तस्वीरें भी

Indore Rain: When will rain stop in indore, How many inches rain in indore today

Indore and Bhopal Heavy Rain: मध्य प्रदेश में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। इंदौर में बारिश का 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है। भोपाल में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा। 24 घंटे में इंदौर में 6.73 इंच बारिश हुई है। इससे पहले 20 सितंबर 1962 को 6.68 इंच पानी गिरा था। इंदौर में सितंबर की सामान्य बारिश 6.58 इंच है। बीते 24 घंटे में ही इतनी बारिश हो गई है।

भोपाल में 11 साल (2011 से 2023 के बीच) में दूसरी बार 24 घंटे में सितंबर में सबसे अधिक बारिश हुई है। 24 घंटे में भोपाल में 2.82 इंच बारिश गिरी है। इससे पहले 9 सितंबर 2019 में 5.52 इंच बारिश हुई थी। 2 सितंबर 1947 को 24 घंटे में भोपाल में 9.18 इंच बारिश दर्ज की गई थी। बता दें बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश गिर रही है।

Indore Rain: बीते 24 घंटे की बारिश के कारण राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में जनजीवन बिल्कुल ठप पड़ गया है। शहर झील में तब्दील हो गया है। सड़कें और रेलवे ट्रैक बंद हो गए हैं। छोटी-बड़ी नदी-नाले उफन पर हैं। बरगी, तवा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, सतपुड़ा, यशवंत सागर, माचागोरा, पारसडोह, गंभीर, शिप्रा बांध के गेट खोल दिए गए हैं। बैतूल के भीमपुर में 24 घंटे में सबसे अधिक 17.51 इंच पानी गिरा है।

6 जिलों में आज छुट्‌टी
बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को ही स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। शनिवार को प्रदेश के 6 जिलों में सभी तरह के स्कूल बंद हैं। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा, हरदा में सरकारी, निजी सभी स्कूल बंद हैं।

दर्शन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा
उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली जाने वाले अप एंड डाउन रेल ट्रैक पर पानी भरा है। जगह-जगह ट्रैक की गिट्‌टी बह चुकी है। मेमू समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। रतलाम और दाहोद के बीच दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरे हैं। इस कारण 12494 दर्शन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। रतलाम में धोलावाद बांध का गेट खोल दिया गया है।

ओंकारेश्वर बांध के सभी गेट खोले गए
बारिश के कारण आज सुबह खंडवा में ओंकारेश्वर बांध के सभी 23 गेट 6 मीटर तक खोले दिए गए हैं। 8 टरबाइन और गेट से 30 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है। इंदिरा सागर बांध के 20 में से 12 गेट खोले गए। इनसे 28 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। नर्मदा का पानी ज्योतिर्लिंग की सीढ़ियों तक पहुंचा है। नर्मदा का लेवल बढ़ने से इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का ब्रिज बंद कर दिया गया है। इससे यातायात ठप पड़ गया है।

नर्मदा खतरे से महज 2.5 फीट नीचे
Indore Rain: नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा का जलस्तर शनिवार की सुबह 963.10 फीट पर पहुंच। यह खतरे के निशान से 2.9 फीट नीचे है। तवा बांध के 13 गेट को 10 फीट बढ़ाकर 20-20 फीट तक खोले गए। गंजाल नदी का पानी पुल से ऊपर बहने के कारण 12 घंटे से नर्मदापुरम-हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे बंद है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट