Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: इंदौर में कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- कमलनाथ नहीं, करप्शन नाथ थे

MP Election: इंदौर में कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- कमलनाथ नहीं, करप्शन नाथ थे

Amit Shah in Indore: केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आज इंदौर पहुंचे। यहां भाजपा के बूथ सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की 51 योजनाएं बंद कर दी थीं। कमलनाथ ने इंडस्ट्री चालू नहीं की, लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री को चालू कर किया।

शिवराज ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास वाला राज्य बनाया। सर्व शिक्षा अभियान का बजट 8 गुना तक बढ़ाया। शाह ने कहा कि कमलनाथ नहीं, वो करप्शन नाथ थे। वह मध्य प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ का छोड़कर गए थे, लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज ने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट पेश किया।

इस दौरान शाह ने देवी अहिल्या बाई होल्कर को याद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का ह्रदय से धन्यवाद करता हूं कि जिसने भाजपा पर कृपा करके भाजपा की झोली वोटों से भरी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

शाह ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि एक प्रकार से विधानसभा चुनाव 2023 की आज शुरुआत हो जा रही है। पूरे प्रदेश में और हर संभाग में इसी तरह के सम्मेलन होंगे। मध्य प्रदेश में सबसे पहला सम्मेलन मालवा प्रदेश में हो रहा है। पार्टी का दावा है कि संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष समेत 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

MP Election: इंदौर में कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- कमलनाथ नहीं, करप्शन नाथ थे
कमल नाथ
MP Election: इंदौर में कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- कमलनाथ नहीं, करप्शन नाथ थे
अमित शाह

पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया गोलियां चलाकर चले जाते थे

अमित शाह ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आकर गोलियां चलाकर चले जाते थे। केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। फिर 2014 में मोदी सरकार आई और पाकिस्तान ने उरी व पुलवामा में हमला किया, लेकिन अब वह भूल गए कि भारत में यूपीए की नहीं, भाजपा की सरकार है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट