Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Budget: बिजली बिल में मिलेगी राहत, जानिए बजट की खास बातें

MP Budget: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज प्रदेश का बजट पेश किया। बजट में उन्होंने कई घोषणाएं की और हर तबके को साधने की कोशिश की। आइए जानते हैं इस बार के बजट की खास बातें।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार गैस पीड़ितों को स्वयं पेंशन उपलब्ध कराएगी। 6432 रुपए से करोड़ से जल संसाधन का कार्य किया जाएगा। स्कूलों के लिए 1500 करोड़ का बजट रखा गया है। प्रदेश में 2441 नई सड़कें बनाई जाएंगी। बिजली बिल में राहत दी गई है। 32000 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को उपलब्ध कराई गई है। चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण की कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग का बजट 6866 करोड़ रुपये का रखा गया है। पीएचई का बजट 6064 करोड़ रुपए का है।

शहरी क्षेत्रों के लिए जलजीवन मिशन योजना प्रस्तावित है। स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल की आपूर्ति का अभियान चलाया जा रहा है। नवकरणीय ऊर्जा के लिए 44152 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। 9200सर्वसुविधायुक्त स्कूल बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश में शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए 26000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अनुसूचित जाति वर्ग- ज्ञानोदय स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में अपग्रेड किया जाएगा।कुपोषण को लेकर पोषण नीति तैयार की जा रही हैं। पोषण वाटिका की स्थापना की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मिशन निरामय शुरू होगा।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अंतर्गत नीमच, आगर में 4000 मेगावाट की विद्युत परियोजना प्रस्तावित है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा का 14665 करोड़ रुपए बजट बढ़ाया गया है।
सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। पुल, पुलिया, आरओबी के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से महिलाओं के जीवन मे बदलाव आएगा। जल संसाधन विभाग के लिए अनुमानित बजट 6436 करोड़ रुपए रखा गया है। नर्मदा घाटी विभाग के लिए अनुमानित बजट 3680 करोड़ रुपए है। 5000 करोड़ की लागत से 9 हजार नल जल योजनाएं शुरू की जाएगी। 9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इंदौर-भोपाल सहित एक अन्य जिले में तीन कैंसर हॉस्पिटल खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट