lalu on Opposition Parties: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बिल्कुल फीट हो गए हैं। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद वह शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में बिल्कुल पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने बैठक में कहा कि अब हम बिल्कुल फिट हो गए हैं और BJP को फिट कर देंगे। ये लोग हनुमान जी का नाम लेकर चुनाव लड़ता है, लेकिन इस बार हनुमान जी ने इनकी पीठ पर ऐसा गदा मारा की कर्नाटक से बाहर ही हो गए।
लालू ने कहा कि हनुमान जी अब हमारे साथ हैं। हमलोग नल-नील सबको जमा कर रहे हैं। ई बार तो BJP गई। कहा- नरेंद्र मोदी तो भारत के नेता ही नहीं हैं। वह अमेरिका में घूमकर चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं। इनको अमेरिका ने अपने यहां आने से मना कर दिया था। यह बात कैसे भूल गए वो?
2 हजार का नोट काहे बंद कर दिए भाई
लालू आज पूरी तरह BJP पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि बताईए! 2 हजार का नोट बंद कर दिया। काहे बंद कर दिया भाई? सब छोटा-छोटा नोट यही लोग रखे हुए था।