Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Indore : माता का दरबार 1.11 लाख नोटों से सजाया, 11 हजार मालपुए का भोग लगाया जाएगा

Indore : माता का दरबार 1.11 लाख नोटों से सजाया, 11 हजार मालपुए का भोग लगाया जाएगा

Indore Durga Pooja News: इंदौर(Indore) में कोरोना काल के बाद इस बार का दशहरा बेहद खास है। शहर में पूजा समितियों ने लाखों रुपए खर्च कर श्रद्धालुओं के आकर्षक प्रतिमाएं और पंडाल का निर्माण करवाया है। इनमें ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर की सबसे अधिक चर्चा हो रही है।


इंदौर(Indore) के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर चौराहा स्थित इस मंदिर में पंचमी तिथि पर माता का नोटों से शृंगार किया गया।

इस दौरान माता कालका का दरबार 1 लाख 11 हजार रुपए के नोटों से सजाया गया। इसमें 20, 50, 100, 500 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया। इस संबंध में मुख्य पुजारी राहुल यादव ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में 9 दिन मां का अलौकिक शृंगार किया जा रहा है।

501 कन्याओं का पूजन होगा

इसके साथ ही सांस्कृतिक गरबा रास का आयोजन भी किया जा रहा है। सप्तमी पर शनिवार को हनमुंत ध्वज पदक की विशेष प्रस्तुति की जाएगी। दशमी के दिन माता को 11 हजार मालपुए का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा 501 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

Indore : माता का दरबार 1.11 लाख नोटों से सजाया, 11 हजार मालपुए का भोग लगाया जाएगा
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट