Mradhubhashi
Search
Close this search box.

थांदला में नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र के लिए हुआ महामृत्युंजय का जाप

थांदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक के बाद देश मे चल रहे सियासी बवाल के बीच आज झाबुआ जिले के साथ थांदला विधानसभा के जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पी एम मोदी की लंबी उम्र के लिए महर्षि दयानंद सेवाश्रम के गायत्री मंदिर परिषर में यज्ञ कर महामृत्युंजय का जाप किया।

इस मौके पर सांसद गुमानसिंह डामोर भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी,जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर गोलू उपाध्याय राजेश वसुनिया सुजीत भाभर अमित शाहजी शांतिलाल सोलंकी प्रणव परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान पी एम की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय का जप कर यज्ञ किया। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विश्वास सोनी जी का भी जन्मदिन मनाते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनकी भी दीर्घायु की कामना की।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट