Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर की मुंबई में की जाएगी अंत्येष्टि

नई दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों को वायरलेस संदेश भेजकर सूचना दी गई। राष्ट्रीय शोक के दौरान 6 व 7 फरवरी को राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिनी राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है। इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। लता मंगेशकर की अंत्येष्टि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।  लता मंगेशकर के निधन के चलते पीएम नरेंद्र मोदी की गोवा चुनाव के सिलसिले में रविवार को होने वाली वर्चुअल रैली निरस्त कर दी गई है। 


ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट