Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार

रायपुर: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर सुर्खियों में आने वाले संत कालीचरण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से गिरफ्तार किया है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है। कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो के एक होटल से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनको शाम पांच बजे सड़क मार्ग से रायपुर ले लाया जा सकता है। महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद पुलिस ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन टीमें बनाई थीं।

नाथूराम गोडसे का किया था गुणगान

छत्तीसगढ़ पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी की कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में हैं। उसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश देकर उनको अरेस्ट कर लिया। कालीचरण महाराज ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। गौरतलब है 26 दिसंबर को रायपुर में आयोजित धर्म संसद में उन्होंने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए नाथूराम गोडसे का गुणगान किया था। इस मामले में कांग्रेस नेता मोहन मरकाम और प्रमोद दुबे ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

वीडियो जारी कर रखी थी बात

एफआईआर दर्ज होने के बाद कालीचरण महाराज ने एक वीडियो जारी कर अपने पुराने बयानों पर कायम रहने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि उनको अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हूं और यदि सच बोलने की सजा मृत्युदंड है तो वह भी मुझे स्वीकार है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट