Mradhubhashi

Jupiter And Saturn : आज 397 साल बाद हो रहा है शनि-गुरु का ऐसा संयोग

Jupiter And Saturn : आज रात को गुरु और शनि के मिलन की अनोखी और दुर्लभ खगोलीय घटना का साक्षी ब्रह्माण्ड बनने जा रहा है। 397 सालों के बाद गुरु एवं शनि एक-दूसरे के नजदीक आ रहे हैं।

अनोखी और दुर्लभ खगोलीय घटना

आज रात को होने जा रही इस खगोलीय घटना के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं इस अदभुत घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी काफी हो रही है। गूगल सर्च इंजन ने इसका डूडल बनाकर यह बताया है कि यह खगोलीय घटना दुनियाभर के लिए कितनी अहम है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि-बृहस्पति की युति जब नजदीक होती है तो देश – दुनिया के लिए काफी शुभ फलदायी होती है। शनि पाप ग्रह है, लेकिन बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इसके बावजूद दोनों की युति कल्याणकारी मानी जाती है।

397 साल बाद शनि-गुरु का अद्भुत मिलन

शनि-बृहस्पति की यह युति संकंटों से घिरी दुनिया को राहत पहुंचाने वाली हो सकती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह युति कोरोना महामारी से राहत दिलवाएगी। इस युति का प्रभाव सियासत पर भी पड़ेगा औऱ सत्ता प्रमुखों को इसका लाभ भी मिलेगा। रोजगार को लेकर भी यह संगम शुभ फल प्रदान कर सकता है। शनि को कर्मफल प्रदाता कहा जाता है इसलिए अच्छे कर्म करने वाले लोगों को इस दौरान लाभ होगा। इस युति से देश-दुनिया में धन-धान्य की भी वृद्धि होगी।

सूर्यास्त के बाद एक घंटे तक दिखाई देगा

भारत में यह दुर्लभ और अनोखा नजारा सूर्यास्त के बाद 6.30 और 7.30 बजे के आसपास देखने को मिलेगा। नासा के मुताबिक इन दोनों ग्रहों को एक साथ हर कोई देख सकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के बाद ये महामिलन एक घंटे तक एक साथ दिखाई देगा। गौरतलब है आज साल की सबसे लंबी रात भी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट