Mradhubhashi
Search
Close this search box.

क्या आम आदमी पार्टी बन रही है कांग्रेस और भाजपा के लिए चिंता का विषय

क्या आम आदमी पार्टी बन रही है कांग्रेस और भाजपा के लिए चिंता का विषय

भोपाल – मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने हुंकार भर दी है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में जितनी सदस्यता का लक्ष्य रखा था। उससे ज्यादा पार्टी में कार्यकर्ता बन चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जा रही है। ऐसे में दोनों बड़ी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा से रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने साफ कर दिया है कि जो भी व्यक्ति पार्टी में आना चाहे उसका स्वागत है। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी दो सभा कर चुकी है। भोपाल में भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभा की थी।

इस दौरान पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक सभा में मौजूद थे। तीनों ही लोग मध्य प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार के खिलाफ में जमकर बोले थे। इन्होंने खरीद-फरोख्त का आरोपी भी सरकार पर लगाया था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों कहना है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ जीत हासिल करने का काम करेगी। पार्टी का मानना है कि मध्य प्रदेश में जनता अपने आप को ठगा महसूस करने लगी है।

जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों का शासनकाल देख लिया है। ऐसे में जनता के पास तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है।राजनीति को समझने वाले जानकर मानते हैं कि आम आदमी पार्टी मध्यपदेश में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगी। मध्यप्रदेश में थोड़ा बहुत वोट परसेंटेज आम आदमी पार्टी को मिल सकता है हालांकि यह वोट परसेंटेज कांग्रेस और भाजपा की सीटों पर ज्यादा असर नहीं दिखाएगा।लेकिन विंध्य की एक सीट और चंबल की तीन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट