Indore Bus Accident : खरगोन। आज रविवार को पर्यटन स्थल घुमने आए इंदौर के छात्र-छात्राओं की खुशी उस वक्त काफूर हो गई, जबक उनकी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई मंडलेश्वर थानाक्षेत्र के जामगेट के समीप यह हादसा हुआ। बस पलटने से करीब 25 विद्यार्थी घायल हुए है। इनमें दो बच्चों को गंभीर चोंटे लगने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को महु के अस्पताल ले जाया गया।
Indore Bus Accident : वहीं सूचना मिलने पर मंडलेश्वर पुलिस सहित एसडीओपी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी अनुसार इंदौर की एक निजी स्कूल के विद्यार्थी रविवार को पर्यटन स्थल जामगेट पहुंचे थे। इसी दौरान यह बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने के बाद पर्यटन स्थल पर घुमने की खुशियां चीख पुकार में तब्दील हो गई। बस में हाई और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थी सवार थे।
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से महू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Indore Bus Accident : बताया जा रहा है कि बस पलटने के कारण एक बच्चे का हाथ भी कट गया है। दो- तीन बच्चों को गंभीर रूप से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एडिशनल एसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि जाम गेट के थाना मंडलेश्वर क्षेत्र में संडे के चलते नव आदर्श विद्या निकेतन हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए स्कूली बस से गए हुए थे। बस में लगभग 50 बच्चे सवार थे।