Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चीन के साथ लगातार बढ़ रहा है भारत का व्यापार घटा, भारतीय निर्यात में भारी गिरावट

बीजिंग। भारत और चीन के बीच व्यापार 2022 के पहले छह महीनों में 67.08 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16.5 फीसदी ज्यादा है। चीन के सामान्य प्रशासन कस्टम (जीएसी) ने बुधवार को ताजा आंकड़े जारी किए।

चीन की ओर से जारी ताजा डेटा भारत के जबरदस्त व्यापार घाटों को दर्शाता है। 2022 के पहले 6 महीनों में चीन से भारत के लिए निर्यात 57.51 बिलियन डॉलर रहा। यह पिछले साल की तुलना में 34.5% ज्यादा है। वहीं भारत से चीन के लिए निर्यात 9.57 बिलियन डॉलर रहा, जो कि 2021 की पहली छमाही की तुलना में 35.3% की तेज गिरावट को दिखाता है। सही मायनों में इस साल जनवरी से जून के बीच भारत का व्यापार घाटा 47.94 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट