Mradhubhashi
Search
Close this search box.

निगम कर्मचारियों के सम्मान के साथ धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

इंदौर। इंदौर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि संभागायुक्त पवन शर्मा द्वारा झंडा वंदन किया गया। साथ ही निगम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

संभागायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

देश आज आजादी का 75 वां महोत्सव मना रहा है। लेकिन इंदौर नगर निगम में आजादी महोत्सव का एक अलग ही जुनून और उत्साह देखने को मिला। दरअसल 3 दिन पहले ही नगर निगम को स्वच्छता में वाटर प्लस का देश का पहला सम्मान मिला है, जिसकी खुशी नगर निगम के हर अधिकारी और कर्मचारी के चेहरे पर देखी जा सकती है। निगम परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागायुक्त पवन शर्मा थे। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने संभागायुक्त की अगवानी की जिसके बाद संभागायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के उद्घोष के निगम परिसर गूंज उठा।

कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम के दौरान निगम द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। संभागायुक्त शर्मा ने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंच से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने कहा कि हमें खुशी है कि निगम की पूरी टीम ने मेहनत कर वाटर प्लस में देश का यह पहला खिताब हासिल किया है जो मैं इसके लिए निगम की पहली पंक्ति से लेकर आखिरी पंक्ति तक के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देता हूं।

आज तक हुए बदलावों को शहर के नागरिक एक मंच से देख सकेगे

वहीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शहरवासियों और निगमकर्मियों को स्वतंत्रता की बधाई देते हुए बताया कि निगम ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। और इंदौर शहर आज़ादी से लेकर आज तक हुए बदलावों को शहर के नागरिक एक मंच से देख सकेगे। वहीं स्वच्छता ने कैसे इंदौर को चार बार नंबर वन बनाया इसकी “स्वच्छता यात्रा ” की भी आज से शुरुआत की गई है। इंदौर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन परेड ग्राउंड पर हुआ वही शहर के अलग अलग सरकारी दफ्तरों में भी झंडावंदन किया गया।

इंदौर से मृदुभाषी के लिए चंकी बाजपेई की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट