Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुंबई में हाई अलर्ट, खालिस्तानी आतंकी कर सकते है हमला

मुंबई। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संकट के बीच एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकियों के साये में है। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कल सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशन, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हवाले से कहा गया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने वाला है।

कोरोना को लेकर सरकार सख्त

मुंबई में वहीं, मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर नजर आने लगी है। शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रभाव भी बढ़ा है। जिसके बाद अब एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दिया है। अब यहां एक साथ चार लोगों के जमा होने पर मनाही है। जाहिर है इस बार मुंबई में नए साल का जश्न फीका रहेगा। मुंबई में धारा 144, 7 जनवरी तक लागू रहेगा। अब यहां नए साल के मौके पर इनडोर और आउटडोर जश्न पर पाबंदी रहेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट