Gold Price: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, खरीदने का यह सही मौका - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

Gold Price: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, खरीदने का यह सही मौका

सोने का भाव

 

नई दिल्ली.  देश में सोने के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है। लॉकडाउन खुलने के बाद बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सोने के दाम में आई गिरावट के बाद बाजार में सोने की मांग भी बढ़ रही है। अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है।

बीते 15 दिनों में सोने के दाम में कई बार गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बुधवार को सोने के भाव में 350 रूपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई।  इसके बाद सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 49,890 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को भी 24 कैरेट सोने के भाव में 60 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरवट देखी गई थी।