Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राजवाड़ा पहुंची गेर, कॉलोनी-मोहल्लों-बाजारों में भी खेल रहे रंगपंचमी, गेर में जाने के पहले जान ले ये रास्ते प्रतिबंधित

रंगपंचमी पर इंदौर में निकल रही गेर से आसमान सतरंगी हो गया है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे हैं। लोगों का उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। करीब एक लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल हैं। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची है। तीन किमी से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

Indore News:रंगों से ढंक जाएगा पूरा आसमान, इंदौर की गेर में आएंगे पांच लाख  से ज्यादा लोग - Indore Rangpanchami Ger Detail Time Root Security - Amar  Ujala Hindi News Live

टोरी कॉर्नर से गेर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है

कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। डुप्लीकेट बिग बी भी गेर का हिस्सा बने हैं। इसके पीछे नगर निगम की गेर भी निकल रही है। इस गेर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंगपंचमी खेलते नजर आ रहे हैं। टोरी कॉर्नर से गेर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर निगम की गेर में इस बार लोगों पर पानी की बौछारें डाली जा रही है। वहीं पिचकारी से रंग मिला पानी भी लोगों पर डाला जा रहा है। निगम की गेर में महापौर सहित अन्य पार्षद व भाजपा नेता ट्रेक्टर में बैठकर आगे बढ़ रहे हैं।

डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाच रहे हैं

गेर में मिसाइलों में रंगभरकर लोग रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत किया जा रहा है। महिलाएं-बच्चे भी गेर में शामिल हो रहे हैं। यहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाच रहे हैं। टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की ओर से डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन भी गेर में शामिल हुए हैं। वे गेर में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठकर वे सभी का अभिवादन कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं सहित कई लोग सेल्फी ले रहे हैं।

गेर में जाने के पहले जान ले पार्किंग और डायवर्शन

राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में गेर के आयोजन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रोड को वाहनों के लिए बंद और कुछ को डायर्वशन किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक गेर के रास्ते पर सभी वाहनों की एंट्री और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

ये रास्ते रहेंगे प्रतिबंधित

  1. हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर।
  2. इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
  3. बड़वाली चौकी से गोरा कुंड की ओर।
  4. यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर।
  5. राम लक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
  6. नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर।
  7. मालगंज से लोहार पट्टी की ओर।
  8. अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
  9. जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
रंगपंचमी पर 'गेर' को दुनिया में अनोखी पहचान दिलाने के लिए इंदौर ने कसी कमर,  राजबाड़ा पर मचेगी धूम

रंगपंचमी पर गेर व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल व डायवर्सन पॉइंट लगाए गए है। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम के साथ “यातायात प्रबंधन मित्र” योजना से जुड़कर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने में अपनी सेवाएं देंगे। ये मुख्य रूप संजय सेतु (जवाहर मार्ग ), मृग नयनी चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, आड़ा बाजार, राम-लक्ष्मण बाजार, मालगंज, नरसिंह बाजार चौराहा, राजमोहल्ला चौराहा, महू नाका, बड़वाली चौकी तिराहा, रामबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा, जिंसी चौराहा, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा, मुकेरीपुरा मस्जिद आदि प्रमुख पाइंट के अलावा अन्य चौराहों पर भी ये अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट